कानपुर

ओम जन सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : ओम जन सेवा संस्थान एवं पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जेके कॉलोनी, जाजमऊ स्थित राम औतार महाना सामुदायिक केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वस्थ लोगों को आगे आकर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए। संस्था की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने बताया कि ओम जन सेवा संस्थान पिछले नौ वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। शिविर के दौरान संस्था की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पार्षद कैलाश पांडे,शैलेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता,ऋषभ वाजपेयी,धर्मेंद्र चौरसिया,अभिषेक ठाकुर,रोहित पटेल,अभिषेक यादव,रोहन पांडे,आयुष शुक्ला, आलोक तिवारी, ईशान मिश्रा सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button