साहेबगंज

संत गुरु रविदास की 650 वीं जयंती पर कलश वंदन रथ यात्रा साहिबगंज पहुंची

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के650वें जयंती के पावन अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कलश वंदन रथ यात्रा बुधवार को रांची से साहिबगंज पहुंची।संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत रांची से चल कर आने वाली रथ का भव्य स्वागत सिदो-कान्हू की जन्मस्थली प्रखंड बरहेट में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में किया गया।वहां भूतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।बरहेट से साहिबगंज आगमन के दौरान जगह-जगह दर्शन-पूजन और स्वागत किया गया।संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मभूमि की मिट्टी कलश में भरकर पूरे देश के गांव-गांव कलश यात्रा के माध्यम से घुमाई जा रही है।इसके जरिए संत महात्माओं के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।शाम में नगर परिषद क्षेत्र पहुंचने पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा सहित भाजपा नेताओं ने ढोल-नगाड़ा,गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।पूर्व विधायक ने सर पर कलश लेकर जीरवाबाड़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर मंदिर में पूजन किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि समाज के अंदर समरसता और एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की संकल्पना को आगे बढ़ाना है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।रथयात्रा को बाइक रैली के साथ पूरे शहर में घुमाया गया।यह कलश यात्रा रामपुर दहला,मां बायसी मंदिर सहित सभी प्रखंड क्षेत्रों में जाएगी।
वही मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल मुर्मू, गणेश तिवारी,धर्मेंद्र कुमार, रामानंद साह,जिला प्रभारी अमृत पांडे,संजय पटेल,कुमारी गरिमा, चांदनी देवी,चंद्रभान शर्मा,विनोद चौधरी,प्रेमलाल मंडल,कारण यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button