कानपुर
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर महानगर कार्यालय में नवपदाधिकारियों का सम्मान हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के उद्देश्यों, व्यापारी हितों की रक्षा तथा संगठन के निरंतर विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से कानपुर महानगर एवं प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने सूची जारी करते हुए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है कानपुर महानगर कार्यकारिणी महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल,महामंत्री रणजीत सिंह बिल्लू, संयोजक अजय सराफ,युवा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सराफ एवं रणजीत सिंह बिल्लू,प्रदेश मंत्री सौरभ गुप्ता,प्रदेश संगठन मंत्री रणजीत सिंह बब्बू,सौरभ गोसाई,अवनीत सिंह एवं अनुज जायसवाल,कानपुर महानगर की शेष कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा 15 अगस्त 2026 तक महानगर अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नामों की औपचारिक घोषणा की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ कार्यक्रम में भामाशाह पुरस्कार मिलने पर बधाई दी गई। मुख्य संरक्षक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी कल्याण दिवस समारोह की मोमेंटो ट्रॉफी देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है 30 जुलाई को नोएडा में आयोजित विशाल ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ समारोह में 32 जिलों के पदाधिकारियों,उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, सांसदों एवं विधायकों ने हिस्सा लिया था उन्होंने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण अंग है,इसलिए उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति आयोजन में मुख्य रूप से कपिल सब्बरवाल,अजय सराफ,रणजीत सिंह बिल्लू,सौरभ गुप्ता,रणजीत सिंह बब्बू,सौरभ गोसाई,अवनीत सिंह,अजय स्वामी,राजेश कत्याल, इंद्रपाल लवली,प्रकाश आहूजा,अनुज जायसवाल, मिकी मनचंदा,रोमी भाटिया,राजीव मेहता,गोपाल बाजपेई,धर्मेंद्र कक्कड़,देवेंद्र कक्कड़,अंकुर गुप्ता,रणवीर सिंह,हर्षदीप सिंह जिमी,आशीष गुप्ता,कुलमीत छाबड़ा,सिमरप्रीत सिंह मनी,हरमीत गुलाटी,स्वयं नंदा,संजय दुग्गल,प्रितपाल सिंह बग्गा,संदीप अरोड़ा,राहुल खन्ना एवं मनीष कुमार सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।



