बरेली

काम नहीं तो वेतन नहीं  जिलाधिकारी ने लिया बड़ा एक्शन 

9 अफसरों की सैलरी रोकी, 26 को जारी किया नोटिस 

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई 
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। जुलाई 2026 की समीक्षा में संतुष्टि फीडबैक शून्य मिलने पर 9 अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। वहीं 25 से 60 प्रतिशत तक संतुष्टि वाले 26 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीएम ने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण अब स्वीकार नहीं होगा। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
वेतन रोके गए अधिकारी: अधिशासी अभियंता ग्रामीण विद्युत प्रथम, चकबंदी अधिकारी फरीदपुर, औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, BEO आलमपुर जाफराबाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा, बीसीपीओ रामनगर और सब रजिस्ट्रार मीरगंज।
नोटिस जारी: सहायक आयुक्त खाद्य-2, जिला आबकारी अधिकारी, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता, जिला दिव्यांगजन अधिकारी सहित तहसीलदार, नेडा, चिकित्सा, पंचायत राज, विद्युत, सिंचाई, कृषि, शिक्षा व विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
डीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button