गोड्डा
शिक्षक हित सर्वोच्च प्राथमिकता, समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा : सपन कुमार मंडल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महारामा। पीएम श्री मध्य विद्यालय, महागामा में मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए जाने पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सपन कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से किसी भी शिक्षक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा एवं उनके कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर झारोटेफ के जिला संयुक्त सचिव सह अनुमंडल प्रभारी मुरारी प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सनातन कुमार दास, नियाज अहमद, शहजाद अनवर, शाह आलम, कृष्णा कुमारी एवं सोनी वाजपेयी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने श्री मंडल के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।


