कानपुर
सुभाष पेंट्स एजेंसी के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गुमटी नं. 5 स्थित चमन लाल मार्केट में गुरुवार को सुभाष पेंटस एजेंसी प्रा. लि. के नए एवं आधुनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी, उद्योगपति, पेंट डीलर और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोरूम का उद्घाटन एशियन पेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमित सिंगले, पूर्व विधायक अजय कपूर तथा दादा नगर कोऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और इसकी आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में अमित सिंगले ने कहा कि आज ग्राहक सिर्फ पेंट नहीं, बल्कि घर को सुंदर बनाने के लिए बेहतर सलाह और आधुनिक समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह नया शोरूम ग्राहकों को बेहतर सेवा और विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि ऐसे आधुनिक शोरूम खुलने से शहर के व्यापार को नई पहचान मिलेगी। वहीं विजय कपूर ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। शोरूम में ग्राहकों के लिए पेंट्स,इंटीरियर व एक्सटीरियर टेक्सचर, वॉलपेपर, वुड फिनिश, वॉटर प्रूफिंग और प्रोफेशनल होम पेंटिंग सर्विस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संचालक सुभाष कपूर, सचिन कपूर, राहुल भामरी एवं अविजित शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।



