गाजियाबाद

इलेक्ट्रिक स्कूटी के पास करंट की चपेट में आया 8 वर्षीय मासूम

दर्दनाक मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : थाना अंकुर विहार क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में शुक्रवार को करंट लगने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर अंकुर विहार पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। चूंकि बच्चे का शव दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में रखा गया है, इसलिए आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जानी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान युग पुत्र धर्मेंद्र, उम्र करीब आठ वर्ष, निवासी चमन विहार, थाना अंकुर विहार के रूप में हुई है। थाना अंकुर विहार पुलिस को दिल्ली के थाना शास्त्री नगर में तैनात एसआई कपिल ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की जानकारी दी।
बताया गया कि घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। घटना के समय युग घर में अकेला था। परिजनों के अनुसार बच्चा स्कूटी के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने के दौरान कथित तौर पर विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
परिजन आनन-फानन में बच्चे को दिल्ली स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अंकुर विहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली।
अंकुर विहार थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक बच्चे का शव वर्तमान में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल, दिल्ली में रखा हुआ है। चूंकि अस्पताल और संबंधित कार्रवाई दिल्ली क्षेत्र से जुड़ी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button