कानपुर

श्याम नगर से बोल बम के साथ निकली कांवड़ यात्रा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : सावन के पवित्र महीने में शहर के कोने-कोने से बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्राओं के लिए निकल रहे हैं स्थानीय स्तर पर निकलने वाली छोटी-बड़ी कांवड़ और डाक कांवड़ यात्राओं के बीच,श्याम नगर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा धाम (देवघर,झारखंड) के लिए रवाना हुआ’बाबा नंदीश्वर धाम कावरिया संघ’ के तत्वाधान में यह यात्रा श्री श्री 1008 नंदेश्वर महादेव धाम मंदिर नन्दी चौक,बाबा चौराहा,श्याम नगर से शुरू हुई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे गौरव कुमार (बाबा) ने बताया कि वे सभी श्याम नगर वासियों की सुख-समृद्धि की हाजिरी लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार जा रहे हैं सभी भक्त सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल भरेंगे और पैदल यात्रा करते हुए देवघर में बाबा के दरबार में जल अर्पित करेंगे गौरव कुमार ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में कई नए साथी भी जुड़े हैं,जो पहली बार कांवड़ लेकर चल रहे हैं और उन्हें लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। रवानगी के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ और ‘बाबा की नगरिया दूर है, जाना हम सबको जरूर है जैसे पारंपरिक व भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा इस भक्तिमय के अवसर पर विक्की कुमार (बाबा),महाकाल भक्त नीरज कुमार,अजय प्रजापति,आशीष,अमन,गुंजन,चंदन,गन्नू,नेहा,बॉबी,रीना और आरती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button