बुलंदशहर

खाद्य सुरक्षा विभाग और जनप्रतिनिधि के बीच तीखी बहस

महाशिवरात्रि के बाद शिकारपुर की चाय दुकानों से लिए जाएंगे सैंपल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
​बुलंदशहर शिकारपुर : नगर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी के बीच फोन पर तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है जनप्रतिनिधि द्वारा चाय की दुकानों से सैंपल लेने के निर्देश देने पर दोनों के बीच फोन पर काफी बहस हुई ​मिली जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधि ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दोबारा फोन कर मनोहर चाय वाले सहित नगर की एक-दो अन्य दुकानों से सैंपल भरवाने के लिए कहा इस पर खाद्य विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों के अनुसार टीम द्वारा पहासू क्षेत्र स्थित मनोहर चाय की दुकान से पहले ही सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है ​इस बात को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई जनप्रतिनिधि ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुकानों से सैंपल लेना और कार्रवाई करना विभाग का काम है साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा आप मुझे अभी हल्के में न लें ​बहस के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि महाशिवरात्रि पर्व के तुरन्त बाद शिकारपुर नगर स्थित मनोहर चाय की दुकान से सैंपल उठाए जाएंगे इसके साथ ही नगर की चार से पांच अन्य प्रमुख चाय और खाद्य दुकानों पर भी छापेमारी कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे ​खाद्य विभाग की इस आगामी कार्रवाई की खबर से स्थानीय दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button