बुलंदशहर
दलपतपुर में जलभराव से ग्रामीणों में भारी रोष पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहल पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव दलपतपुर में मुख्य रास्ते पर भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है लम्बे समय से बने इस जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्यापत है समस्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, ने मामले को गम्भीरता से लिया उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की और गांव में पहुंच कर प्राथमिकता के आधार पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने के सख्त निर्देश दिए पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई निर्देशों का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत तथा बीडीओ अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जलभराव से प्रभावित रास्ते का बारीकी से मुआयना किया और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द समस्या का स्थायी निस्तारण कराया जाएगा इस दौरान पूर्व विधायक के प्रतिनिधि मोहित चौहान, भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना मौके पर ग्रामीणों ने जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी जिस पर अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल शान्त कराया ।



