सीकर

मीणा छात्रावास सीकर में धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस 

राजेंद्र मीणा बोसाना को बनाया छात्रावास अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। शहर के मीणा छात्रावास सीकर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बिरसा मुंडा की जीवनी और संघर्ष पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, राजेंद्र मीणा बोसाना, कैप्टन जय नारायण मीणा, बजरंग लाल मीणा सीकर, शिवलाल मीणा गुरारा, प्यारेलाल मीणा सलेदीपुरा, विनोद कुमार फतेहपुरा, सांवरमल थोई, कैलाश मीणा सीकर आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन नंदलाल मीणा ने किया। इसके बाद छात्रावास सेवा समिति की चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें राजेंद्रकुमार मीणा बोसाना को अध्यक्ष और बजरंग लाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक सलाहकार मंडल में मोहनलाल बोसाना, जय नारायण मीणा सागरवा, सांवरमल थोई, शिवलाल मीणा रिंगस, वीरेंद्र मीणा सीकर, ताराचंद मीणा सीकर, कन्हैया लाल मीणा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संरक्षक मंडल का फूल-मालाओं और मुंह मीठा करवाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और हॉस्टल के विकास तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि हॉस्टल परिसर में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। मेस के खाने की गुणवत्ता और समय-सारणी में सुधार किया जाएगा। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था तैयार करेंगे।पठन-पाठन और खेलकूद के लिए उचित माहौल उपलब्ध करवाने की बात भी कही। इस अवसर पर महामंत्री हेमंत मीना सीकर, मूलचंद मीणा अध्यक्ष खंडेला, चंद्रशेखर मीणा सुजावास, सुभाष मीणा कालूसर, राजेश मीना पूर्व पार्षद, आसकरण मीणा, विक्रम, नरेंद्र, दीपक मीणा, बबलू मीणा मास्टर, मदन लाल मीणा, जगदीश मीणा आदि बड़ी संख्या में मीणा समाज के गणमान्य लोग और हॉस्टल छात्र उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button