भरत पुर

भुसावर उपखंड के गांव निठार में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया 

सामाजिक विकास सहित विभिन्न आयामों पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। भुसावर उपखंड के आदर्श गांव निठार के बाजार चौक में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस राजस्थान आदिवासी महासभा भरतपुर के जिला अध्यक्ष भरती लाल मीणा पूर्व सरपंच व जगमोहन मीणा प्रिंसिपल की अध्यक्षता में मनाया गया। राजस्थान आदिवासी महा सभा के प्रदेश सचिव नरेंद्र कुमार जोरवाल व टिल्लू उर्फ विजय मीणा ने बताया कि राजस्थान आदिवासी महा सभा के बैनर तले आदर्श गांव निठार के बाजार चौक में आदिवासी दिवस मीणा समाज की ओर से मनाया गया जिसमें वक्ता महासभा के जिला अध्यक्ष भरती लाल मीणा, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार, हरि सिंह मीणा बोराज, नौरंग सिंह मीणा भुसावर , चंद्र प्रकाश मीणा सलेमपुर खुर्द, पिंटू महर खिरनी, किशन सिंह मेंनापुरा ,बाबू लाल , परशुराम , आदि ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने सहित समाज सुधार के अलावा आदि वासी समाज की परंपरागत संस्कृति को बचाए रखने तथा आदिवासी समाज के अधिकारो एवं आदिवासी समाज के मसीहा भगवान बिरसा मुंडे सहित महापुरुषों की जीवनी को वर्तमान शिक्षा पद्धति के पाठ्यक्रम में जोड़ने पर बल दिया।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोलते हुए भोज राज मीणा ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज में एकता अखंडता बनाए रखने आदिवासी समाज की संस्कृति पर विशेष बल दिया। साथ ही वक्ता जगमोहन मीणा ने कहा कि समाज के हितों को देखते हुए समाज में संस्कारवान शिक्षा का होना अति आवश्यक है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कन्हैया पद दंगल का आयोजन हुआ जिसमें शामिक चार गायक टीम ब्रह्मबाद, घूमना, सिकराया, स्थानीय निठार के कलाकारों की टीमों ने अपनी ओर से आदिवासी समाज के महा पुरुषों के अलावा राजा मोरध्वज, सीता स्वयंबर, उखा की शादी पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जगदीश निठार, केश राम ,गिर्राज ,बद्री प्रसाद मीणा, श्रीमन मगन मीणा सहित आस पास के मीणा बाहुल्य समाज के गांवों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भुसावर ब्लॉक के अध्यक्ष बच्चू सिंह मीणा ने आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button