गोड्डा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क में धूमधाम से मना CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन

JMM कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन सोमवार को गोड्डा स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन बायोडायवर्सिटी पार्क में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जन्मदिन की खुशी साझा की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की एकजुटता भी देखने को मिली। झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल ने कहा कि आज का दिन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन है। हम सभी लोगों ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी कार्यकर्ताओं की कामना है। कार्यक्रम में गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा, सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुर्मू, युवा जिलाध्यक्ष राजेश हांसदा, अयोध्या रविदास, प्रदीप महतो, संतोष कुमार गुड्डू, संगम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button