खेत में लगे पिंजरे में फंस गया गुलदार, रेस्क्यू कर नर्सरी भेजा गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत धनसनी ग्राम पंचायत के कल्याणपुर गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग द्वारा की गई निगरानी के बाद राजकुमार के खेत में लगाया गया पिंजरा में सोमवार की सुबह गुलदार के फंसने से ग्राम वासियों में सन सनी फेल गई जिसमें सुबह खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर जालपुर स्थित नर्सरी भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है। कि क्षेत्र में अभी भी अन्य गुलदारों की मौजूदगी की आशंका है। उन्होंने वन विभाग से आबादी और खेतों के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ अतिरिक्त पिंजरे लगाने की मांग की गई जिसमें बताया गया कि इससे पहले भी क्षेत्र में तीन गुलदार शावक और चार गुलदार पिंजरे में पकड़े जा चुके हैं।



