बुलंदशहर
बरासऊ महादेव मन्दिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में सावन मास की शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही मन्दिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए जिसके बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया मन्दिर कमेटी के अनुसार हरिद्वार, रामघाट, राजघाट, अनूपशहर, और ब्रजघाट, सहित विभिन्न स्थानों से कांवड़िए गंगाजल लेकर बरासऊ पहुंचे श्रद्धालुओं ने मन्दिर में भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की मंगलवार देर शाम तक मन्दिर में करीब बीस हजार कांवड़ चढ़ाई गई जबकि लगभग तीस हजार शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर समिति और प्रशासन के स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे ।



