महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए सबली और छपकौली शिवालय पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी ) – यूपी के हापुड़ जनपद में सावन के महाशिवरात्रि पर प्राचीन सबली मंदिर में सुबह 5.50 के शुभ मुहूर्त के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया पहुंच रहे है। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ब्रजघाट सहित छपकौली और अन्य शिवालयों पर लगातार पुलिस व्यवस्था की चेकिंग कर रहे हैं । शिवालयों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है ।
हापुड़ के नगर क्षेत्र के सबली शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर को लेकर शिवालयों में भारी संख्या में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुँच रहे है। और भगवान से प्रार्थना कर जलाभिषेक कर रहे है, वही श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए मंदिरों पर भारी पुलिसफोर्स को तैनात किया गया है। ताकि जलाभिषेक करने आ रहे श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। सबली शिव मंदिर की ऐसी मान्यता है कि यहां पर शिवलिंग बहुत वर्ष पुराना है और इस शिवलिंग को लेकर लोगों की आस्था जुड़ी हुई है । इसी कारण काफी संख्या में कांवरिया सबली महादेव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।




