बालाघाट

हनुमान चौक से आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा देश भक्ति व राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना उद्देश्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बच्चों व आम नागरिकों में देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने की मंशा से डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज  शहर मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि तिरंगा यात्रा हनुमान चौक से सुबह १०.३० प्रारंभ होकर सराफा बाजार, सुभाष चौक, महावीर चौक, राजघाट चौक से कालीपुतली चौक, आम्बेडकर चौक होते हुए उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में विद्यालयों व कॉलेजों के छात्र छात्राएं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व नगर के प्रबुद्धजन सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे। हमारा उद्देश्य रहता है कि बच्चों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूचि कैसे बनाए। पढ़ाई के साथ अच्छे कार्यों में जोड़ेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा l
 प्रतिभावन बच्चों को होगा सम्मान
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के अध्यक्ष तपेश असाटी ने बताया कि इस दौरान खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का भी सम्मान किया जाएगा। जिनमें वर्ष २०२५ में राष्ट्रीय स्तर पर खेल में मेडल जीते है उनका भी सम्मान २५ अगस्त को किया जाएगा।
 वंदे मातरम् का सामूहिक गान
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पन्द्रह अगस्त राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आज तिरंगा  यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर देश का राष्ट्रीय गान वंदे मातरम्गीत का १५० वर्ष पूर्ण होने पर हनुमान चौक में वदे मातरम् का सामूहिक गान होगा। इस अवसर पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की भारतमाता, महात्मा गांधी सहित विभिन्न शहीद महापुरूषों के रूप में झांकियों में भी शामिल होंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button