कानपुर

वीरांगना सामाजिक एवम् सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग तीज मिलन समारोह का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बुधवार को हमारी वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा गैजेस क्लब के रूबी हाल में रंगारंग हरियाली तीज समारोह भव्य रूप से मनाया गया। सभी वीरांगनाओं का उत्साह समारोह में छाया रहा नृत्य,गायन,गेम्स,हाऊजी में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सीमा और उनके स्टूडेंट्स द्वारा क्लासिकल और फोल्क डांस की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति का प्रारंभ वंदे मातरम् से हुआ पंद्रह अगस्त की सलामी के साथ। युवाओं की टीम से भावना चंदेल,डॉ प्रिया नंदी,डॉ चांदनी,डॉ अचला,डॉ सुमन सेंगर ने जोरदार प्रस्तुतियां दी। वही दिया तीज क्वीन भावना चंदेल चुनी गईं। वीरांगना समिति की संरक्षिका सरला सिंह (चांदनी नर्सिंग होम) ने हमेशा की तरह कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की। शशि भारद्वाज,विभा चंदेल,रेनू सिंह,बीना सिंह,रागिनी सिंह मीरा सिंह,विभा भदौरिया,डॉ आशा सिंह आदि सभी पदाधिकारी ने सभी वीरंगनाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए संस्था की अध्यक्ष शशि भारद्वाज ने सभी को धन्यवाद दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button