अयोध्याराजनीतिराष्ट्रीय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- राम मंदिर को कमाई का जरिया न बनाएं

सीईओ नहीं धमार्चार्यों की नियुक्ति करें

अयोध्या । अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। यहां पर सीईओ की नहीं बल्कि संत और धमार्चार्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने एसआईटी जांच को भी एक खानापूर्ति बताया है।
अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में सीईओ की जगह धमार्चार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए।
आरोप लगाया कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब तक हुई कार्रवाई को उन्होंने खानापूर्ति बताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। अजय राय ने कहा कि जिन लोगों पर पैसे गिनवाने और मामले में संलिप्तता के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कानून-व्यवस्था, चढ़ावे की चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य का मुद्दा प्रमुख रहेगा। अजय राय ने दावा किया कि लोग कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर अयोध्या की पवित्रता प्रभावित करने का आरोप लगाया। गोरखपुर में तलवार से ब्राह्मण की हत्या का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button