गोड्डा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण जूम बैठक आयोजित की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण जूम बैठक आयोजित की गई। झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने बताया कि पूरे पार्टी के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख साथी शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड के हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी? झारखंड के खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व राज्य के करोड़ों लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार है। मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में दोनों सदनों से पारित कराया गया यह विधेयक झारखंड और झारखंडियों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। झारखंड इस सौतेले व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगा। जूम बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।
अगर केंद्र सरकार ने झारखंड के हक और अधिकार को वापस नहीं किया, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल बजेगा।
हर जिला, हर प्रखंड, हर पंचायत और हर शहर से झारखंड की कोने कोने से आवाज बुलंद होगी। यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई है।




