बिना डिग्री के चल रहे हैं जंचा बच्चा केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बिजनौर : धामपुर से सटे सुहागपुर क्षेत्र में कथित रूप से कई अस्पताल बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के संचालित होने के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है। कि इन अस्पतालों में नियमों के विपरीत ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
स्थानीय सूत्रों का दावा है।कि क्षेत्र में आए दिन महिलाओं और बच्चों की मौत के मामले सामने आते हैं, जिनमें कुछ घटनाओं को इन अस्पतालों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मानकों के संचालित अस्पतालों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन अस्पतालों को किसका संरक्षण मिल रहा है और स्वास्थ्य विभाग अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर पाया?
अवैध अस्पताल संचालकों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा, या फिर लोगों की जान से खिलवाड़ का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा?



