बरेली
रोटरी बांस बरेली के तीज महोत्सव में श्रुति सक्सेना बनीं तीज क्वीन
2 अक्टूबर को ब्लड डोनेशन कैंप की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब बांस बरेली ने हरियाली तीज महोत्सव क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता के निवास पर मनाया। कार्यक्रम में हास्य, संगीत, नृत्य और खेलों ने समां बांधा।
रोहित राकेश के काव्य पाठ से शुरुआत हुई। सुनील मैसी के गीत और ऊर्जा अग्रवाल, गौरी रस्तोगी के नृत्य सराहे गए।
क्लब अध्यक्ष अभय अग्रवाल ने 2 अक्टूबर को ब्लड डोनेशन कैंप एवं स्वर्ग धाम रथ समर्पण की घोषणा की।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रुति सक्सेना विजेता रहीं। टूथपिक गेम सुभाष-कल्पना, बैलून गेम यश-साक्षी ने जीता। समन्वयक गुंजन तिक्खा रहीं।



