शामली
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास, ससुराल पक्ष पर आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने तथा जान से मारने की नीयत से जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी विवाहिता कोमल ने बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने उसे जलाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर जलते हुए चूल्हे में डालकर जला दिया गया। विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


