शामली
बाल श्मशान घाट से लोहे के तार और एंगल चोरी, लोगों ने दी तहरीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल स्थित बाल श्मशान घाट से लोहे के तार, एंगल और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों में रोष है। कई लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को कस्बे के अर्जुन सैनी, शुभम सैनी, हर्ष सैनी सहित आदि लोगों ने बताया कि मोहल्ला खेल में बाल श्मशान घाट स्थित है। आरोप है कि चोर श्मशान घाट में घुसकर वहां लगे लोहे के तार, एंगल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास के लोगों पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के बाद चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

