पाकुड़

पाकुड़ में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दो स्थानों पर फहराया तिरंगा

In Pakur, JMM District President Azizul Islam hoisted the Tricolour at two locations.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने शनिवार को जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय और वीर शिबू सोरेन चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला झामुमो कार्यालय में सुबह 10:40 बजे, जबकि वीर शिबू सोरेन चौक पर 10:50 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह के दौरान “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि देश आजादी का महापर्व उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को स्मरण एवं नमन करना आवश्यक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले कई वीर ऐसे भी रहे, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में पर्याप्त रूप से दर्ज नहीं हो सका। ऐसे गुमनाम नायकों को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना भी स्वतंत्रता दिवस की सार्थकता है। उन्होंने उन माताओं को भी नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों को जन्म दिया। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि देश स्वतंत्रता आंदोलन के सभी क्रांतिकारियों और सेनानियों के योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। उनके त्याग एवं संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। वहीं झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सचिव माइकिल मुर्मू एवं सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव ने भी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कदम रसूल, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू एवं रेजाउल हक, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी जिला सचिव सिद्दार्थ शंकर, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम उपस्थित रहे। इसके अलावा पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, मोसरर्फ हुसैन, पिंटू गुप्ता, मोबारक हुसैन, फुरकान शेख सहित झामुमो के सैकड़ों वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों समारोहों में राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button