पाकुड़

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लिया हिस्सा

Superintendent of Police Anudeep Singh participated in the Independence Day celebrations in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, भा.पु.से. ने जिले में आयोजित विभिन्न ध्वजारोहण समारोहों में हिस्सा लिया। उन्होंने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम, पाकुड़ तथा शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम, पुलिस केंद्र पाकुड़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों को नमन किया। रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपायुक्त मेघा भारद्वाज सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस केंद्र स्थित शहीद अमरजीत बलिहार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने पाकुड़ जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। समारोह में उपायुक्त पाकुड़, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का भाव देखने को मिला।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button