पाकुड़

अमड़ापाड़ा में विधायक हेमलाल मुर्मू ने झामुमो प्रखंड कार्यालय में फहराया तिरंगा

MLA Hemlal Murmu hoisted the Tricolour at the JMM block office in Amrapara.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमड़ापाड़ा, पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। शनिवार को आयोजित समारोह में झामुमो के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष-सचिव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे विधायक हेमलाल मुर्मू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह स्थल पर “भारत माता की जय”, “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि देश आजादी का महापर्व बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को स्मरण एवं नमन करना जरूरी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है, जिनका योगदान इतिहास के पन्नों में पर्याप्त रूप से दर्ज नहीं हो सका। उन्होंने उन माताओं को भी नमन किया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों को जन्म दिया और उनके बलिदान में अपना योगदान दिया। विधायक ने कहा कि देश उन सभी क्रांतिकारियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सदस्य निशा शबनम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू एवं थॉमस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित एवं नाजिर सोरेन, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत एवं नजरुल अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड कार्यालय सचिव दीपंकर भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, बेंजामिन मरांडी, महफूज आलम एवं मीनू मरांडी सहित सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे। समारोह में झामुमो के सैकड़ों वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button