खैरथल

जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पूरे जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के साथ राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट हुआ। इसके पश्चात पुलिस विभाग तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक परेड कर ध्वज को सलामी दी गई।
समारोह में विधायक किशनगढ़ बास दीपचंद खैरिया, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा, गणमान्य जनप्रतिनिधि एंव आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने महामहिम राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया।
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्ष और गर्व के साथ मना रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज़ादी हमें सहज रूप से नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे अनगिनत बलिदानों की गाथा जुड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल आज़ादी का प्रतीक नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी का संदेश भी देती है। हमारे कर्तव्य हैं कि हम स्वच्छता, पानी एवं बिजली की बचत, शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, प्रशासन और औद्योगिक विकास के माध्यम से इस आज़ादी को और सशक्त बनाएं। जिले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक, कृषि और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है तथा विकास की अपार संभावनाएं रखता है। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि प्रशासन सदैव सेवा और विकास के लिए तत्पर है तथा प्रत्येक योजना को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी कि वीरांगनाओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 जनों का प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की किताबें प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button