बरेली

राष्ट्रगीत के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में

कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम्’ अपमान का आरोप, निकाला मशाल जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेंगे। राष्ट्रगीत के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में है। देश की आन-बान-शान के प्रतीकों का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है।
क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम् के प्रति विरोध निंदनीय है। वंदे मातरम् करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। युवा मोर्चा राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव आवाज उठाता रहेगा।
इसमें युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना, मुकेश राजपूत, रजत भसीन, दिव्यांश लोधी, दर्पण पाठक, राहुल गुप्ता, पुरु अग्रवाल, प्रदीप कठेरिया, शुभांकर मिश्रा, वंश, अजय, जतिन, अमन साहू एवं मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button