खैरथल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध के लिए जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया
रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे के विरोध में काले झंडे दिखाने जा रहे खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खैरथल थाने के सामने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम करीब 5 बजे बलराम यादव और उनके साथ हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अलवर जा रहे थे। कांग्रेस की मांग थी कि दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसके निर्देश पर किया गया।
अलवर जाते समय खैरथल पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खैरथल थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शाम करीब 5 बजे बलराम यादव और उनके साथ गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई हुई। रिहाई के बाद थाने के गेट पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बलराम यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उनके संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताया।
इसके बाद बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खैरथल थाने से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचे। वहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर बलराम यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया और लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार दिया। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाना बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जवाबदेही की मांग को लेकर है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के साथ इन्हें भी किया गिरफतार यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक पवन खटाना पार्षद अर्जुन ठाकुर हनुमान गुर्जर यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सद्दाम खान मेहर दिन खानरिंकू गुर्जर पुष्पेंद्र चौहान श्याम सिंह शेखावत विक्रम यादव ।
दिनभर चले इस घटनाक्रम के दौरान खैरथल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। थाने के सामने धरने से लेकर कार्यकर्ताओं की रिहाई, स्वागत और अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव जसवंत यादव पूर्व जिला सचिव उस्मान खान टपूकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अजीज खान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत और जिला सचिव फतेह मोहम्मद पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी विधि प्रकाश के जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी यूथ कांग्रेस जिला सचिव शौकीन खान एडवोकेट तैयब खान प्रेम प्रकाश नैना संजय गुर्जर खुर्शीद खानजादा ओमवीर रहीसा डेविड मर्दने सेवादल जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल रवि सेन वीरपाल मेघवाल परवेज आलम व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष यश अग्रवाल शौकत खान पार्षद खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वसीम अकरम लकी मीणा समसू खान मुकीम खान कृष्ण यादव सिद्धांत शर्मा सुनील पटेल हेतराम सरपंच कपिल शर्मा विनोद राजपूत सचिन संदीप जाटव दौलत नागर संदीप अग्रवाल आसिफ खान अशोक मेघवाल रॉकी सरपंच सतनाम सिंह देवेंद्र निर्मोही नारायण छंगाणी आसम खान भीम पटेल गौरी शंकर युसूफ एमपीएस गुलाब शर्मा रामचंद्र कॉमरेड



