बरेली
इज्जतनगर मंडल में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
216.21 करोड़ रेल राजस्व, 4 नई ट्रेनें, ICU का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने ध्वजारोहण कर RPF, नागरिक सुरक्षा व स्काउट गाइड की परेड की सलामी ली।
सुश्री सिन्हा ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर कहा कि भारतीय रेल देश की प्रगति में अहम है। उन्होंने बताया जुलाई 2026 तक मंडल को 216.21 करोड़ रेल राजस्व मिला, जो 3.37% अधिक है। 25.40 मिलियन यात्री परिवहन, 316 रेक लोडिंग से 60.53 करोड़ राजस्व। समयपालन 91.45% रहा। 2025-26 व अप्रैल-जुलाई 2026 में कोई परिणामी दुर्घटना नहीं।
यात्रियों के लिए कासगंज-नई दिल्ली, टनकपुर-नांदेड, रामनगर-देहरादून, कासगंज-ऐशबाग सहित 4 नई ट्रेनें शुरू। 433 स्पेशल ट्रिप, 13 एस्केलेटर व 7 लिफ्ट लगीं। अमृत भारत योजना में हाथरस सिटी, उझानी, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन पुनर्विकसित। 7 स्टेशन पर IPIS लगी।
मंडल चिकित्सालय में नवनिर्मित सर्जिकल व मेडिकल ICU का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में अपर DRM मनोज कुमार, नरवो पदाधिकारी, कर्मी व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।



