बुलंदशहर

अवंतीबाई लोधी जयंती पर निकाली शोभायात्रा।

ग्राम सुरजावली में ग्राम प्रधान की अगुवाई में हुआ आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : महान क्रांतिकारी वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की‌ जयंती ग्राम सुरजावली में धूमधाम से मनाई गई। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य शोभायात्रा भी निकाली।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान के आवास पर शिवाली मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया ने महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने बताया कि महारानी अवंतीबाई लोधी का नाम देश की आजादी में योगदान के चलते अमर हो चुका है। देश और लोधी समाज का गौरव हैं महारानी अवंतीबाई लोधी। सभी मौजूद गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाव पूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया।
तत्पश्चात ग्राम प्रधान की अगुवाई में पुराने शिवमन्दिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में शामिल युवा डी जे के साथ भक्ति गीतों पर थिरकते हुए हाथों में तिरंगा उठाये झूमते गाते नारे बुलंद करते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल कुछ युवा लोधी समाज के गौरव  और राममंदिर निर्माण आंदोलन में सत्ता ठुकराने वाले महान रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी का चित्र उठाये चल रहे थे। गांव के दोनों रास्तों के मध्य लगे महारानी के बोर्ड के पास केक काटा गया और सभी का मूंह मीठा कराया गया। गांव का भृमण करते हुए शोभा यात्रा शिवमन्दिर पहुंच कर संपन्न हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया, ग्राम प्रधान बकौरा प्रेम राज सिंह, राजकुमार चौधरी बुढ़ाना विरम सिंह विपिन कुमार अनुज कुमार अरुण कुमार भुल्ली सिंह राजपाल सिंह लोधी वीर सिंह मुकद्दम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button