हजारीबाग

आदिम जनजाति समुदाय के समग्र विकास को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ आदिम जनजाति (PVTG) समुदाय के समग्र विकास एवं उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के आदिम जनजाति बहुल टोलों/ग्रामों में जागरूकता सह लाभ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इन शिविरों में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की।
शिविरों में जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मनरेगा, मिड-डे मील, पेंशन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल नामांकन अभियान एवं किट वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी नामांकन, पोषण किट, पी0एम0एम0वी0वाई0 जागरूकता तथा सक्षम आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी दी गई। इसी प्रकार पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम सभा को सशक्त बनाने एवं स्थानीय समस्याओं की पहचान, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नल-जल योजना एवं नये कनेक्शन आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं एनएफएसए जागरूकता, कृषि विभाग द्वारा केसीसी, पीएम किसान एवं फसल बीमा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में वन विभाग, राजस्व विभाग, संस्कृति विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बैंकिंग संस्थानों, यूआईडीएआई, उद्योग विभाग, कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं पात्र लाभुकों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आदिम जनजाति समुदाय तक सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। जिला प्रशासन ने आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने सामाजिक एवं आर्थिक विकास को सशक्त बनाएं। जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा जारी आदेश में आदिम जनजाति बहुल टोलों/ग्रामों में 12 से 18 अगस्त 2026 तक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button