पाकुड़

पाकुड़ में कांग्रेस नेताओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

BJP workers burned an effigy in protest against Congress leaders in Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटल चौक स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को भुला दिया है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ महज एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय भावना और करोड़ों देशवासियों की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से देश की जनता और राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर जिस प्रकार की स्थिति बनी, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस नेताओं के कथित रवैये को देख रही है और इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के प्रत्येक शब्द में भारत माता के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य देशभक्त इसी राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर बलिदान हुए तथा गोलियां और लाठियां सहने के साथ वर्षों तक जेल की यातनाएं भी झेलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत के गौरव को नजरअंदाज किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, प्राची चौधरी, सोहन मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, दुलाल सिंह, सादेकुल आलम, रतन भगत, मनीष चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button