दुमका

तीसरी सोमवारी पर उपायुक्त ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ पर रखी नजर

On the third Monday, the Deputy Commissioner inspected the fairgrounds and monitored law and order as well as the crowd of devotees via CCTV from the control room.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बासुकीनाथ, दुमका। राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र की निगरानी की और भीड़, कतार, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, जलार्पण एवं यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की भी लगातार निगरानी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार भी मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी करते रहे तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखते हुए भीड़ के अनुसार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया गया। श्रद्धालुओं ने निर्धारित कतार एवं अर्घा व्यवस्था के माध्यम से बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण किया। प्रशासन ने सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रियता बनाए रखी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button