सांसद विजय हांसदा ने जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा
MP Vijay Hansdak listened to the grievances of the public and party workers, and assured them of a resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने सोमवार को पाकुड़ जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राशन एवं पेंशन से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और जिला सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव मौजूद रहे। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सांसद विजय हांसदा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से टेलीफोन पर बातचीत की और जनसमस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, मिथिलेष घोष, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी व रुहूल अमीन, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, खुर्शीद आलम, फिलीप मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम सहित मोसरर्फ हुसैन, हबीबुर्रहमान, मोबारक हुसैन, फुरकान शेख, धानो मरांडी, आलमगीर आलम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।



