बरेली
सातों नाथ मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी
डीआईजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी ने किया हवाई निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को प्रशासन ने नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों व कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। कांवड़ मार्गों व मंदिरों में व्यवस्थाओं का हवाई सर्वेक्षण भी हुआ।
सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक 7 बार उड़ान हुई। सबसे पहले डीआईजी परिक्षेत्र अजय कुमार सहानी व मण्डलायुक्त शम्भू कुमार ने पुष्प वर्षा कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके बाद डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया। फिर एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी, एसपी नगर मानुष पारीक, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीडीओ देवयानी, सीओ तृतीय शिवम आशुतोष, तहसीलदार सदर व नायब तहसीलदार ने भी पुष्प वर्षा की।
डीएम ने बताया पिछले 3 दिन में 12 से 15 लाख श्रद्धालु आए। कांवड़ियों ने कहा प्रशासन के सम्मान से नई ऊर्जा मिली। मार्ग ‘बम-बम भोले’ व ‘हर-हर महादेव’ से गूंजता रहा।




