शामली

दथेडा में बंद मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चौसाना । दथेडा गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में मकान मालकिन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दथेडा निवासी रेखा पत्नी मिन्दू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में करनाल में किराये पर रहती हैं। उन्होंने अपनी जमीन ठेके पर दथेडा निवासी बिट्टू पुत्र रघु सिंह को दे रखी है। मकान की चाबी भी ठेकेदार के पास रहती है। महिला के अनुसार 15 अगस्त को ठेकेदार ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर से दो गद्दे चोरी हो गए हैं।
महिला ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब मकान के दूसरे कमरे को देखा गया तो उसका ताला भी टूटा मिला। कमरे से बैटरी, मोटर, स्टील के बर्तनों से भरा कट्टा, चार नए कंबल समेत अन्य घरेलू सामान गायब था। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया था। महिला ने सुबह गांव पहुंचकर चोरी हुए सामान की जांच की और इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
रेखा ने पुलिस से चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत कुमार, क्षेत्राधिकारी कैराना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button