कैराना

 नशे के कारोबार पर कैराना पुलिस की बड़ी चोट

एक करोड़ 55 लाख की स्मैक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

 ऑपरेशन सवेरा में दो अलग-अलग कार्रवाइयों से मादक पदार्थ तस्करों में मचा हड़कंप, 776 ग्राम स्मैक बरामद; एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार भी सीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे“ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कैराना पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से कुल 776 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये बताई गई है। एक कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार भी बरामद कर सीज की गई है।
बताया गया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में सहारनपुर के अंतर्गत मादक पदार्थ व नशे के अवैध कारोबार प्रतिबंधित दावाओ की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार के जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। एशिया अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप के निर्देश पर कैराना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहली कार्रवाई में कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी अहसान उर्फ छोटू पुत्र शब्बीर निवासी गांव गोगवान व मेहरबान पुत्र लीला निवासी गांव गढ़ी बेसक थाना सनौली जनपद पानिपत को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 520 ग्राम अवैध स्मैक तस्करी प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। वही पुलिस की दूसरी कार्येवाही क्षेत्र के गांव मंडावर में की गई, जहां से पुलिस ने मुनफैद पुत्र मुक़रीम निवासी मंडावर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 256 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।  दोनों कार्येवाही में तीनों के कब्जे से 776 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने इसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये बताई है। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील कर इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button