बरेली
एयरफोर्स हवाई क्षेत्र की सुरक्षा पर मण्डलायुक्त की अहम बैठक?
बर्ड, ड्रोन, अवैध निर्माण, कूड़ा डंपिंग पर सख्त निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मण्डलायुक्त शम्भू कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में एयरफोर्स की हवाई क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में एयरफोर्स अधिकारियों ने बताया कि चावड़, भूड़ा, नैनीताल हाइवे व दिल्ली हाइवे पर बर्ड एक्टीविटी, नवंबर-दिसंबर में शादी-पार्टी की वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन उड़ान, अवैध ऊंचे निर्माण, जलभराव, कूड़ा डंपिंग व पशु-पक्षियों के आगमन से विमानों की उड़ान को खतरा है।
मण्डलायुक्त ने चावड़ में आरआरसी सेंटर के लिए उचित जगह चिह्नित करने, सफाई बेहतर कराने, करमपुर चौधरी व चावड़ में जल निकासी कराने के निर्देश दिए। बंदर-कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नगर निगम से एक्शन प्लान मांगा।
BDA को एयरफोर्स एरिया के आसपास अवैध निर्माण रोकने, 10 किमी दायरे में खुले में मीट न बेचने, अवशेषों का नियमानुसार निस्तारण कराने को कहा। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, अनाधिकृत वेंडरों की दुकानें हटाने व हाईरेंज भवनों की सूची मांगी। दुर्घटना प्रबंधन के लिए प्रशासन-एयरफोर्स की संयुक्त मॉक ड्रिल की योजना भी बनी।
अपर नगर आयुक्त ने बताया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के 21.5 लाख टन कूड़े में से 17.5 लाख टन का निस्तारण हो चुका है। सथरापुर में नया प्लांट बन रहा है।
बैठक में ADM सिटी अविनाश त्रिपाठी, BDA उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय, SP नगर मानुष पारेख, एयर कमांडर सी.यू.वी.आर.ए.ओ., विंग कमांडर मानिक भल्ला, ग्रुप कैप्टन कर्मकार, प्रशासनिक सुरक्षा निरीक्षण अधिकारी पूर्वी श्रीवास्तव व बरेली एयरपोर्ट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



