भरत पुर

वैर विधान सभा के भुसावर उपखंड में आजादी के आठ दशक गुजर जाने के बाद भी ग्राम पंचायत ईटामडा के नट बस्ती के आम रास्ते बदहाल नहीं बदली सूरत 

आम रास्ते बदहाल होने से नट बस्ती के लोग है बेहद परेशान

सरकारी नुमाइंदे एवं जन प्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं कोई ध्यान 
पांच साल होने को है वैर विधायक बहादुर सिंह कोली नहीं पहुंचे नट बस्ती के अंदर 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा के भरतपुर गृह जिले में भुसावर उपखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ईटामडा की नट बस्ती केआम रास्ते आजादी के 80 वर्ष गुजर जाने के बाद भी बदहाल पड़े हुए है ।आम रास्ते कच्चे होने से नट बस्ती के लोग वारिस के समय में आम रास्तों में पानी भर जाने से बेहद परेशान हो जाते है।इन बदहाल आम रास्ते कच्चे होने से वारिस का पानी भर जाने से आए दिन बाइक सवार फिसलते रहते है दुर्घटना ग्रस्त होते रहते है।उन्होंने बताया कि रास्ते खराब होने से विद्यार्थी विद्यालय नहीं पहुंच पाते है। ग्राम पंचायत ईटामडा की नट बस्ती के लोगों ने गांव ईटामडा पहुंचे रिपोर्टर को बताया कि आजादी के कई दशक गुजर जाने के बाद भी सरकार की ओर से उनकी नट बस्ती के कच्चे आम रास्ते को पक्का नहीं कराया गया है।जिससे यहां के लोग परेशान है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button