बरेली
राजीव गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा आई.ए.एम. ब्लड बैंक, रामपुर बाग में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इससे पूर्व धर्म कांटा स्थित पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर गोष्ठी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शिविर में उपाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार गंगवार, महामंत्री जीशान अफरीदी, रेहान वशीरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। इससे समाज में सेवा और संवेदना का संदेश जाता है। इस अवसर पर रमेश चंद श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, देवेंद्र श्रीवास्तव, एमके घोष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



