बरेली
जिलाधिकारी-एसएसपी ने की पीस कमेटी की बैठक
जुलूस मार्ग दुरुस्त करने और डीजे की ऊंचाई तय करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। ईद-ए-मिलाद उल नबी (बारावफात) को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आई.एम.ए. हाल में पीस कमेटी की बैठक हुई। 24 व 25 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्गों पर गड्ढे, लटकते विद्युत तार सहित अन्य समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा जाएगा। निर्धारित रूटों से ही जुलूस निकालें। एसपी ने कहा कि डीजे की ऊंचाई जमीन से 12×10 फीट से अधिक न हो। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी, एसपी नगर मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी यातायात मो0 अकमल खान, जेएम सदर ईशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर नगर आयुक्त, समस्त एसडीएम/सीओ/एसएचओ व अंजुमन के लोग उपस्थित रहे।


