जामताड़ा

आरजीआरजी +2 उच्च विद्यालय करमाटांड़ में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  जामताड़ा : शुक्रवार को झारखंड राज्य के वरीय कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जामताड़ा उमेश कुमार मंडल द्वारा  आरजीआरजी प्लस 2 उच्च विद्यालय, करमाटांड़, जामताड़ा का भ्रमण किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।
भ्रमण के दौरान नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिन कुमार रवानी एवं उपाध्यक्ष सीमा दास, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार सिंह, सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता, सीसीटी नोडल शिक्षक तथा विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत चार स्वास्थ्य एवं कल्याण दूत उपस्थित रहे।
नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं अपेक्षित कार्यों के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया। उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास में सक्रिय सहयोग करने, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करने, सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यालय एवं समुदाय के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
अधिकारियों द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button