
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। बिडौली मार्ग के जिजौला मे स्थित पेट्रोल पम्प पर वाहन मे पेट्रोल भरवानें के दौरान मात्रा कम मापने पर ग्राहक ने विरोध करते हुए हंगामाकिया और प्रबंधक को मौके पर बुलाकर जांच कराई । दावा है कि वाहन मे पॉच सौ रूपयें के पेट्रोल के स्थान पर चार सौ रूपयें का पेट्रोल डालकर ग्राहक के साथ धोखा किया जा रहा था। विडियों वायरल होने के कारण प्रबंधन ने आरोपी सैल्समैन को कार्य से हटा दिया है। बता दें कि एक महीने के भीतर इस पेट्रोल मे पानी व बातों मे उलझाकर माप करने की कई शिकायतें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव जिजौला मे जनता पेट्रोल पम्प पर बातों मे उलझाकर माप करने की शिकायत का एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियों वायरल करने वाले ग्राहक का आरोप है कि उसने पॉच सो रूपयों के पेट्रोल अपनी बाइक मे डालने के लिए सैल्समैन को बेाला है। इस पर सैल्समैन ने पॉच के स्थान पर एक सौ रूपयों का तेल बाइक मे डाल दिया। ग्राहक ने आपत्ति की तो सैल्समैन ने माफी मांगते हुए फिर से मीटर को जीरो किए बिना चार सौ रूपयों का दोबारा से तेल डाला। इस पर विवाद हो गया। सैल्समैन पॉच सौ रूपयों का तेल डालने पर अड गया। ग्राहक ने मशीन की जांच को बोला। पं्रबंधक ने जांच की तो सैल्न्समैन की गडबड सामने आई। ग्राहक ने पूरी घटना का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सैल्समैन को उसके कार्याे से हटा दिया गया। वही प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि गडबड व लापरवाही के चलते सैल्समैन को नौकरी से निकाल दिया गया है। मामला क्षैत्र. मे चर्चा का विषय बना हुआ है।



