शामली

गरीब मजदूर परिवार आज भी प्रधान मंत्री आवास योजना से कोसों दूर 

टपकती छत में गरीब परिवार रहनें को मजबूर 

तहसील ऊन व अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल सका लाभ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव पिडौरा की एक महिला ने अपने परिवार के साथ क ई बार तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बनवाने की गुहार लगाई है । महिला ने बताया कि उनका घर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है ।और वह पिछले करीब कई सालों से टपकती छत के मकान में रह रही है । बुधवार को पिडौरा निवासी महिला सुनीता पत्नी सुनील अपने परिवार के साथ रहनें को मजबूर उनका पुस्तैनी मकान बहुत ही जर्जर हालत में है ।और वह रहने लायक नहीं है ।और हमारी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है इसी कारण से हम अपना मकान बनवाने में असमर्थ हैं । सुनीता ने आगे बताया कि उन्होंने आवास योजना के तहत अपना मकान बनवाने के लिए कई बार आवेदन किया है । लेकिन उस पर आज तक भी कोई सुनवाई नहीं हुई है । उनके अपने मकान में छत भी नहीं है और न ही बाथरूम है । इसी वजह से वह पिछले कई सालों से जर्जर व पटकती हुई छत के मकान में रहने को मजबूर हैं ।महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रधान को भी कई बार आवास योजना के लिए फार्म भरकर दिया है । लेकिन आज तक भी उनका मकान नहीं बना है जब उन्होंने प्रधान से अपनी छत को ही ठीक करवाने की बात कही तो उन्होंने केवल शौचालय और बाथरूम ही बनवाने का आश्वासन दिया । लेकिन बिना छत के हम मकान में नहीं रह सकते । सुनीता ने पहले भी जिला अधिकारी शामली से इस मामले में जांच कराकर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी। ताकि उनका भी अपना मकान हो सके । जिसमें वे आराम से रह सके ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button