बरेली

जिला अस्पताल में एक छत के नीचे लाएं सभी विभाग – निर्भय सक्सेना

मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों को भेजा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मान्यता प्राप्त पत्रकार निर्भय सक्सेना ने जिला अस्पताल परिसर में महिला हॉस्पिटल के आस-पास बहुमंजिला भवन बनाकर सभी विभागों को एक छत के नीचे लाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि शासन से अधीक्षण अभियंता ने 22 जून 2026 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को साइट प्लान व भवनों के मूल्यांकन का पत्र भेजा था। इसके बाद सीएमएस कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी को आवासीय भवनों को तोड़ने का पत्र भेजा है।
सक्सेना ने सुझाव दिया कि बर्न वार्ड, शव गृह सहित खाली भूमि पर चरणबद्ध बहुमंजिला भवन बने। पैथोलॉजी, इमरजेंसी वार्ड वहीं शिफ्ट हों। सीएमओ कार्यालय वाली साइड के जर्जर भवन तोड़े जाएं। दोनों गेट का मार्ग यू शेप में बनाया जाए ताकि एंबुलेंस को जाम से राहत मिले। उन्होंने कहा कि बरेली प्रदेश का एकमात्र जिला है जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है। 300 बेड अस्पताल, स्पाइनल सेंटर, आयुर्वेदिक कॉलेज बदहाल हैं। आयुर्वेदिक कॉलेज को इंदिरा मार्केट के पीछे शिफ्ट किया जाए।
उन्होंने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button