
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में चीनी के स्टॉक और उपलब्धता को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रदेश में चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट निर्धारित की गई है। कोई भी व्यापारी 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं कर सकेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि निरीक्षण में सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद बरेली में चीनी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बाजार में कमी की चर्चा महज अफवाह है। वहीं दूसरी तरह ग्राहकों को ₹60 किलो के हिसाब से चीनी खरीदनी पढ़ रही है !
जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने और ओवर रेटिंग करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी जनता से अपील की कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें, प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।



