बुलंदशहर
विधायक अनिल शर्मा के प्रयासों से सूरजवाली गांव में विकास की बयार पांच वर्षों में ₹16.70 करोड़ के कार्य स्वीकृत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के पैतृक गांव सूरजवाली में पिछले पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लग गई है विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से गांव में बुनियादी सुविधाओं का बड़े पैमाने पर कायाकल्प किया गया है उपलब्ध विवरण के अनुसार गांव में प्रमुख रूप से कराए गए विकास कार्यों की कुल ज्ञात राशि 16 करोड़ 70 लाख रुपये है सड़क सम्पर्क और कनेक्टिविटी पर रहा विशेष जोर गांव को आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों के निर्माण पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है सलैमपुर-सूरजवाली-हुर्थला-आंचरू मार्ग सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर ₹14.41 करोड़ खर्च किए गए सूरजवाली से मोरोनी मार्ग निर्माण कार्य पर एक करोड़ की लागत आई सूरजवाली से पूठरी मार्ग सड़क निर्माण के लिए ₹15 लाख स्वीकृत किए गए सीसी रोड निर्माण एसएलएन पब्लिक स्कूल से साधन सहकारी समिति तक ₹25 लाख की लागत से सीसी रोड बनाई गई आंतरिक सड़क रवि प्रकाश के घर से चामुंडा मन्दिर तक ₹8 लाख की लागत से मार्ग तैयार कराया गया जन सुविधाएं, बिजली और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण ग्रामीणों की सुविधा और गांव की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए है अंत्येष्टि स्थल विकास जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ₹23 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण एवं विकास कराया गया श्मशान घाट विकास जाटव समाज के श्मशान घाट के विकास के लिए आठ लाख रूपयें की राशि खर्च की गई धार्मिक स्थल इंटरलॉकिंग: भूमिया देवता स्थल पर दस लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य सम्पन्न हुआ विद्युत व्यवस्था गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए करीब दस लाख रूपयें की लागत से नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य तथा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष सौगातें दी गई है विद्यालय ऑडिटोरियम अलंकार योजना के तहत गांव के विद्यालय में ₹25 लाख की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है ओपन जिम ग्रामीणों और युवाओं को फिटनेस की सुविधा देने के लिए पांच लाख की लागत से एक आधुनिक ओपन जिम स्थापित किया गया है सड़क, शिक्षा, बिजली और जनसुविधाओं से जुड़े इन सभी विकास कार्यों ने सूरजवाली गांव में बुनियादी ढांचे को अत्यधिक मजबूत किया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है ।



