बरेली
रोचक व नवाचारी शिक्षण से संवरेगा बच्चों का भविष्य: बीईओ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बिथरी चैनपुर बीआरसी पर पांच दिवसीय एफएलएन व एनसीईआरटी आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ बीईओ विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बीईओ ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की आधारशिला है। शिक्षक नवाचार व रोचक गतिविधियों से बच्चों को निपुण बनाएं। प्रशिक्षण में एआरपी विनीत शुक्ला, सौरभ शुक्ला, राममोहन तिवारी, पवन कुमार व नरेंद्र कुमार ने भाषा व गणित को खेल-खेल में सिखाने के गुर बताए। इस दौरान दीप्ति राठौर, प्रीति आर्या, चंदन सक्सेना, खलील अहमद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।



